तमिलनाडु: विधानसभा चुनावों में विदेशियों के मतदान की जांच के आदेश, चेन्नई में 10 लोग पकड़े गये
चेन्नई, शनिवार, 16 मई 2026। निर्वाचन आयोग ने 23 अप्रैल को तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में विदेशी नागरिकों द्वारा 'धोखाधड़ी' से मतदान करने के आरोपों की जांच के आदेश दिए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आयोग की यह कार्रवाई पुलिस द्वारा हाल ही में सौंपी गई रिपोर्ट के बाद हुई है। पुलिस ने 10 विदेशी नागरिकों को विमान में चढ़ने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया था। हवाई अड्डे के अधिकारियों को इन विदेशी नागरिकों की तर्जनी उंगलियों पर अमिट स्याही देखकर संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
चेन्नई पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में कथित तौर पर मतदान करने के नौ मामलों में 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें चेन्नई व मदुरै हवाई अड्डों पर हिरासत में लिया गया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि ये नागरिक श्रीलंका, ब्रिटेन और कनाडा के थे। पुलिस अधिकारी ने बताया, "उन्होंने (विदेशी नागरिकों ने) फर्जी भारतीय पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर मतदान किया था। जब उन्होंने भागने की कोशिश की तो उनकी उंगलियों पर अमिट स्याही के निशान मिले।"
उन्होंने बताया कि केंद्रीय अपराध शाखा ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि आयोग के नियमों के अनुसार, विदेश में रहने वाले मतदाता का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है, जिसने किसी अन्य देश की नागरिकता प्राप्त न की हो और भारतीय नागरिकता त्याग चुके लोगों को मतदान करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि अनिवासी भारतीय जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 20ए के तहत पंजीकरण करा सकते हैं और उन्हें मतदान केंद्र पर अपना मूल भारतीय पासपोर्ट प्रस्तुत करना होता है।
Similar Post
-
बिहार सरकार ने टीटीडी को मंदिर निर्माण के लिए पटना में जमीन आवंटित की
तिरुपति, बुधवार, 17 जून 2026। बिहार सरकार ने पटना में गंगा नदी के ...
-
जम्मू-कश्मीर में पर्यटक बस पलटी, पांच घायल
श्रीनगर, बुधवार, 17 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के त ...
-
दिल्ली : आप विधायक ने कोंडली पुल का 'खुद उद्घाटन' करके जनता के लिए खोला
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलद ...
