जयपुर के एसएमएस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया
जयपुर, मंगलवार, 13 मई 2026। जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। जांच के बाद आरोपी को हरियाणा में हिरासत में ले लिया गया जिसे जयपुर लाया जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे संदेश में 40 करोड़ रुपये की मांग की गई और पैसे न देने पर अस्पताल को बम से उड़ाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि धमकी का संदेश जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिला, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अस्पताल पहुंचीं तथा तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान दो-तीन घंटे तक चला, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस के अनुसार, सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच अभय कमांड सेंटर को धमकी भरा फोन आया। साइबर प्रकोष्ठ की मदद से जब फोन करने वाले नंबर की पड़ताल की गई, तो उसकी 'लोकेशन' हरियाणा में मिली। इसके बाद जयपुर पुलिस ने तुरंत हरियाणा पुलिस से संपर्क किया और एक विशेष टीम को वहां रवाना किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए जयपुर लाया जा रहा है।
Similar Post
-
विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड एक एवं दो में 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारम्भ
- विधायक कोष से सड़क निर्माण एवं टीन शेड निर्माण कार्य होंगे< ...
-
अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीनों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। अजमेर शरीफ दरगाह में दर्शन के लिए ...
-
जयपुर में 80 से अधिक मकानों और दुकानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, लोगों ने किया विरोध
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश क ...
