उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा
लखनऊ, मंगलवार, 12 मई 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अजय राय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी 2026' रद्द होने पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और उन पर युवाओं के सपने चकनाचूर करने का आरोप लगाया। राय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया और अब मोदी जी अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर निकलने की तैयारी में हैं! नीट यूजी 2026 का रद्द होना इस सरकार की विदाई का सायरन है। जो सरकार एक परीक्षा सुरक्षित नहीं करा सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। पेपर लीक के डर ने आपकी पोल खोल दी है।''
राय ने कहा, ''देश का युवा देख रहा है कि कैसे दिल्ली में बैठे लोग उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। अब हिसाब होगा!'' राय की यह राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा तीन मई को आयोजित नीट यूजी रद्द करने की घोषणा किए जाने के बाद आई। एनटीए ने कहा कि परीक्षा अलग से अधिसूचित की जाने वाली तारीखों पर फिर से आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 'एक्स' पर कहा कि यह निर्णय पारदर्शिता बनाए रखने और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में विश्वास को बरकरार रखने के लिए लिया गया है। उसने कहा, ''केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एनटीए द्वारा तथ्यों को परखे जाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने तीन मई 2026 को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को भारत सरकार की मंजूरी से रद्द करने और अलग से अधिसूचित तिथियों पर परीक्षा पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया है।''
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
