केरल के कोझिकोड में 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य की एमडीएमए जब्त, तीन युवक गिरफ्तार
कोझिकोड, शनिवार, 09 मई 2026। स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की एक किलोग्राम से अधिक 'एमडीएमए' जब्त कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे जिला नशा-रोधी विशेष कार्यबल (डीएएनएसएएफ) की टीम पंतीरानकावु में वाहनों की जांच कर रही थी और इस दौरान एक कार में एमडीएमए पाया गया। उन्होंने बताया कि कुल 1,013.26 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने यह मादक पदार्थ किसी अन्य राज्य से खरीदा था और कोझिकोड एवं मलप्पुरम जिलों में ऊंचे दामों पर बेचने ले जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि एमडीएमए के स्रोत का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है। गिरफ्तार युवकों को शनिवार को ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
