राजस्थान के रणथंभौर में घूम रहे चीते को वापस मध्यप्रदेश भेजा गया
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। राजस्थान के रणथंभौर बाघ संरक्षित क्षेत्र के एक वन क्षेत्र में घूम रहे चीते को शुक्रवार को वन अधिकारियों ने बेहोश (ट्रेंकुलाइज) कर सुरक्षित रूप से मध्यप्रदेश वापस भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार अनुसार यह काम कूनो राष्ट्रीय उद्यान की टीम, राजस्थान वन विभाग के अधिकारियों और वन्यजीव विशेषज्ञों ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संयुक्त रूप से किया।
अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश से यहां आए इस चीते की गतिविधियों पर पिछले कई दिनों से लगातार नजर रखी जा रही थी जिसके बाद विशेषज्ञों ने उसे 'ट्रेंकुलाइज' करने का फैसला किया। उप वन संरक्षक मानस सिंह ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया अनुभवी वन्यजीव पशु चिकित्सकों और तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में सुरक्षित रूप से पूरी की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि चीते को किसी तरह कोई नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि चीते को सुरक्षित रूप से मध्यप्रदेश ले जाया गया।
Similar Post
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
-
राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके ...
-
जोधपुर में 'पैसिफिक मैनेजमेंट' का भव्य सेमिनार संपन्न
जोधपुर, सोमवार, 27 जुलाई 2026। पैसिफिक मैनेजमेंट द्वारा जोधप ...
