वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सौमित्र मोहन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के सचिव नियुक्त हुए
कोलकाता, मंगलवार, 05 मई 2026। पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी सौमित्र मोहन को राज्यपाल आर. एन. रवि का सचिव नियुक्त किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल कैडर के 2002 बैच के आईएएस अधिकारी मोहन वर्तमान में परिवहन विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं और उनके पास श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि "सौमित्र मोहन को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है।"
Similar Post
-
वक्फ (संशोधन) अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 21 जनवरी तक टली
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने वक्फ (संश ...
-
भारतीय नौसेना ने सोमालिया तट के पास समुद्री डाकुओं के कब्जे से 20 लोगों को छुड़ाया
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। भारतीय नौसेना ने 48 घंटे से अध ...
-
कांग्रेस नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र ने मांगी माफी
बेंगलुरु/कोलार, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भा ...
