एंटनी ने यूडीएफ से माकपा की हार से सबक लेने, शासन को प्राथमिकता देने का आग्रह किया
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 05 मई 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी ने केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के शीर्ष नेतृत्व से विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश का सम्मान करने और शासन को प्राथमिकता देने का मंगलवार को आग्रह किया। एंटनी ने यूडीएफ नेतृत्व को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की "गलतियों" को न दोहराने के प्रति आगाह भी किया। तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से मुखातिब एंटनी ने कहा कि "जनता ही असली स्वामी है।" उन्होंने कहा कि नेताओं को जनता की भावनाओं और उम्मीदों की स्पष्ट समझ के साथ काम करना चाहिए। एंटनी ने नयी सरकार को लोकलुभावन उपायों को अपनाने से परहेज करने और राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, "राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना नयी सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए।" एंटनी ने यूडीएफ नेतृत्व को चुनाव अभियान के दौरान जनता से किए गए वादों का सम्मान करने और उनका उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने की सलाह दी।
माकपा के भीतर आत्ममंथन का आह्वान करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी को अपनी असफलताओं का विश्लेषण करना चाहिए, अपनी गलतियों को सुधारना चाहिए और वापसी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और यूडीएफ कार्यकर्ताओं को माकपा को मिली करारी हार से सबक लेना चाहिए। उन्हें हमेशा जनता को अपना स्वामी समझना चाहिए।" मुख्यमंत्री पद से जुड़े सवाल पर एंटनी ने कहा कि जिन तीन नेताओं के नाम चर्चा में हैं, उन सभी के प्रति उनके मन में सम्मान है। उन्होंने कहा, "तीनों ही सक्षम हैं।" एंटनी ने कहा कि इस पद को लेकर पहले भी इस तरह की चर्चाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, "इस तरह की चर्चाएं स्वाभाविक हैं। आला कमान सभी से परामर्श करने के बाद उचित फैसला लेगा।"
Similar Post
-
केरलम सरकार पंजीकृत मछुआरों की प्राकृतिक मौत को कवर करने के लिए बीमा योजना शुरू करेगी
तिरंवनतपुरम, शुक्रवार, 18 सितंबर 2026। केरलम सरकार पंजीकृत मछु ...
-
बंगाल एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने से जुड़ी 37 लाख से अधिक अपील लंबित
नई दिल्ली, शुक्रवार, 18 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने उच्चतम न् ...
-
डूसू चुनाव: पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा, प्राचार्यों ने बड़ी घटना से इनकार किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 18 सितंबर 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय छात् ...
