बेंगलुरु: पुलिस ने 20 करोड़ रुपये का एमडीएमए और हाइड्रो गांजा जब्त किया, छह लोग गिरफ्तार
बेंगलुरु, मंगलवार, 05 मई 2026। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में प्रतिबंधित मादक पदार्थों कम कीमत पर खरीदकर कॉलेज छात्रों समेत अन्य लोगों को बेचने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उनके पास से आठ किलो 58 ग्राम एमडीएमए, पांच किलो 700 ग्राम हाइड्रो गांजा, चार मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई एक कार जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई वस्तुओं का कुल मूल्य 10.05 करोड़ रुपये है, जबकि अनुमानित बाजार मूल्य 20.10 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि हाल ही में पता चला था कि यशवंतपुर थाना क्षेत्र एवं नंदिनी लेआउट थाना क्षेत्र के भीतर एमडीएमए और हाइड्रो गांजा जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं, जिसके आधार पर विशिष्ट स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था।
शहर के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "इन अभियानों के दौरान अलग-अलग दिन छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया जिनमें दो अन्य राज्यों से और चार स्थानीय निवासी हैं।" इसमें कहा गया, "पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अज्ञात अंतरराज्यीय और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से एमडीएमए और हाइड्रो गांजा जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थों को कम कीमतों पर खरीदकर लाभ कमाने के लिए उन्हें कॉलेज छात्रों समेत अन्य लोगों को बेच रहे थे।" पुलिस ने बताया कि जांच जारी है। उसने बताया कि सभी छह आरोपियों को अलग-अलग दिन अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
