राजस्थान पुलिस के जवानों में वितरित किए जाएंगे ओआरएस के पांच लाख पैकेट
जयपुर, सोमवार, 04 मई 2026। राजस्थान में तपती धूप और लू के तीखे थपेड़ों के बीच पुलिस के जवानों को 'ओआरएस' (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट) के पांच लाख पैकेट वितरित किए जाएंगे। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत सोमवार से की गई। इसके अनुसार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर राज्यभर के सभी कांस्टेबल को पांच लाख ओआरएस पैकेट वितरित किए जाएंगे ताकि ड्यूटी के दौरान 'डिहाइड्रेशन' और लू के प्रभाव से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अनुसार इस अभियान की कमान उप महानिरीक्षक (डीआईजी)-प्रशिक्षण शरद चौधरी संभाल रहे हैं। यह राहत सामग्री राज्य के 12 पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों तथा राजस्थान से बाहर संचालित चार प्रशिक्षण केंद्रों तक पहुंचाई जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक के माध्यम से हर कांस्टेबल तक इसकी प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
योजना के तहत प्रत्येक जवान को 10-10 ओआरएस पैकेट दिए जाएंगे ताकि भीषण गर्मी में लंबी ड्यूटी के दौरान वे खुद को हाइड्रेट और सुरक्षित रख सकें। विशेष रूप से यातायात, कानून-व्यवस्था, गश्त और सार्वजनिक ड्यूटी के तहत तैनात जवानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को पहली खेप के रूप में 90 हजार ओआरएस पैकेट लेकर ट्रक राजस्थान पुलिस अकादमी में पहुंचा। इन पैकेट को प्रशिक्षण केन्द्रों तक पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार को दूसरी खेप में भी 90 हजार पैकेट आने की संभावना है। इस अभियान में रोटरी क्लब मुंबई से जुड़े और राजस्थान के प्रवासी (मूल रूप से झुंझुनूं के) आशीष पोद्दार का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
