केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश, आईएमडी ने चार जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया
तिरुवनंतपुरम, शनिवार, 02 मई 2026। केरल के विभिन्न भागों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के चार जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। आईएमडी ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों के लिए अपराह्न ढाई बजे से तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने इन जिलों के विभिन्न हिस्सों में बिजली गरजने और 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने इस सप्ताह की शुरुआत में तीन मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली की गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था। 'ऑरेंज अलर्ट' 11 से 20 सेंटीमीटर तक यानी बहुत भारी बारिश होने के अनुमान के मद्देनजर जारी किया जाता है। इस बीच, केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि शनिवार अपराह्न एक बजे तक राज्य में पराबैंगनी (यूवी) विकिरण का स्तर काफी ऊंचा दर्ज किया गया। केएसडीएमए के अनुसार, पथनमथिट्टा के कोन्नी और मुन्नार में यूवी स्तर 8 से अधिक दर्ज किया गया।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
