टीवीके ने सभी मतगणना केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की
चेन्नई, शनिवार, 02 मई 2026। अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने शनिवार को निर्वाचन आयोग से सभी मतगणना केंद्रों और उनके आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने का आग्रह किया। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल को संपन्न हुए थे और मतों की गिनती चार मई को होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक को लिखे पत्र में टीवीके के महासचिव आधव अर्जुन ने निर्वाचन आयोग से प्रत्येक मतगणना केंद्र के बाहर एक 'सुरक्षित क्षेत्र' बनाने का आग्रह किया।
श्रीरंगम निर्वाचन क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा टीवीके के दो पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की तोड़फोड़ की योजना शांतिपूर्ण मतगणना प्रक्रिया में बाधा डालने और पार्टी के मतगणना एजेंट व उम्मीदवारों को उनके चुनावी कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से बनाई जा रही है।" उन्होंने पत्र में कहा, "अतः, सभी मतगणना केंद्रों और उनके आसपास गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने तथा पार्टी उम्मीदवारों व टीवीके एजेंट की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अनुरोध करते हैं कि वे संबंधित अधिकारियों को पूरे तमिलनाडु के मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने और एक किलोमीटर की दूरी तक सुरक्षा घेरा बनाने के निर्देश जारी करें।"
Similar Post
-
पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ...
-
आजम खान ने धनशोधन के नए मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता ...
-
उच्चतम न्यायालय ने ‘नकदी के बदले नौकरी’ घोटाले में द्रमुक के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
