उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुलिस ने तेज रफ्तार कार पीछा कर शराब बरामद की, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम में तेज रफ्तार कार का पीछाकर तीन कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने भागने की कोशिश में पुलिस के एक वाहन को टक्कर भी मार दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना तड़के करीब पांच बजे हुयी जब रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम ने एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को देखा। पुलिस ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक मोहित, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत, संजीव और दीपक वाहन चोरी रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी उनकी नजर उस कार पर पड़ी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "जब टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया, तो उसमें सवार लोगों ने भागने की कोशिश की और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जानबूझकर एक सरकारी वाहन को टक्कर मार दी ताकि बचकर भाग सकें।" उन्होंने बताया कि इसके बावजूद, पुलिस दल ने कार का पीछा किया और थोड़ी देर की मशक्कत के बाद उसे रोक लिया। अधिकारियों ने बताया कि नीरज, पिंटू और बृजेश नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर अवैध शराब की 17 पेटियां बरामद हुईं, जिन्हें जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में पुराना मोर्टार निष्क्रिय किया गया
ईटानगर, शनिवार, 13 जून 2026। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भा ...
-
असम में एएन-32 परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत
नई दिल्ली, शनिवार, 13 जून 2026। असम के जोरहाट में रूसी मूल के एएन-3 ...
-
मोदी फ्रांस, स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना, वैश्विक नेताओं से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली, शनिवार, 13 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक् ...
