जम्मू कश्मीर के उधमपुर में पांच तस्कर हेराइन के साथ गिरफ्तार
जम्मू, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में अलग-अलग मामलों में पांच कथित तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गहन कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को नशीली वस्तुओं के सेवन से बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पहले मामले में, रेहंबल थाने की एक टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरनाई चौक पर एक टाटा टियागो कार को रोका जब वह उधमपुर से जम्मू जा रही थी।
उसने बताया कि तलाशी के दौरान, कार से हेरोइन बरामद हुई जिसके चालक अभिषेक गुप्ता और सहयात्री ईशान खजूरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक एक अन्य मामले में जिब क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान धीरज शर्मा को गिरफ्तार किया गया एवं उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि इसी तरह रौन डोमेल में बाले ब्रिज के पास राजेंद्र शर्मा को नाकाबंदी टीम से भागने की कोशिश करते समय पकड़ा गया और उसके पास से हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार एक अन्य घटना में, मजालता क्षेत्र में बट्टल नाका पर एक ऑल्टो कार को रोककर इरफान अली नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया एवं उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत तस्करों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और उनकी जांच की जा रही है।
Similar Post
-
‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग शामिल होंगे: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
रांची, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्र ...
-
मिजोरम में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
आइजोल, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। मिजोरम के आइजोल जिले में एक व्य ...
-
तमिलनाडु में एक नवंबर से 1,000 रुपये से अधिक की शराब खरीद पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य
चेन्नई, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टा ...
