श्रीनगर में मादक पदार्थ के संदिग्ध तस्कर का घर कुर्क किया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। श्रीनगर के सैदा कदल इलाके में पुलिस ने मादक पदार्थ के कथित तस्कर से संबंधित 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के घर को मंगलवार को कुर्क कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। श्रीनगर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''जम्मू कश्मीर में नशा मुक्त अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी गहन कार्रवाई को जारी रखते हुए श्रीनगर पुलिस ने इसके एक कुख्यात तस्कर से संबंधित लगभग 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है।'' रैनावारी थाने ने स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए श्रीनगर के सैदा कदल में आरोपी बिलाल अहमद पाटू के घर और 11 मरला (एक मरला भूमि 272.25 वर्ग फुट की होती है) जमीन कुर्क कर ली। पुलिस ने कहा, ''उक्त संपत्ति को मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त आय के माध्यम से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में चिन्हित किया गया है।''
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
