पुंछ में कुख्यात अपराधी को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया
जम्मू, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी को जन सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मेंढर तहसील के सलवाह निवासी हकीम दीन के बेटे मोहम्मद यूसुफ को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसका आपराधिक इतिहास है और मेंढर थाने में उसके खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि बार-बार कानूनी कार्रवाई के बावजूद वह गैरकानूनी और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहा, जिससे मेंढर और आसपास के इलाकों में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था भंग हुई। उन्होंने बताया कि आपराधिक कृत्यों में उसकी लगातार संलिप्तता और जन सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे को देखते हुए एक रिपोर्ट तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को प्रस्तुत की गई, जिसने जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत यूसुफ की हिरासत को मंजूरी दे दी।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
