राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर अगले सप्ताह भी जारी रहने के आसार
जयपुर, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। राजस्थान के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी पड़ रही है और मौसम विभाग के अनुसार यह दौर अगले सप्ताह भी जारी रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार इस समय राज्य के कुछ भागों में भीषण गर्मी के बीच उष्ण लहर व ऊष्णरात्रि का दौर जारी है। इसने बताया कि अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। आईएमडी के अनुसार मंगलवार सुबह तक 24 घंटे की अवधि के दौरान सर्वाधिक 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान जैसलमेर में रहा।
इसने बताया कि राज्य के दक्षिण पश्चिमी भागों में उष्ण लहर (हीटवेव) का दौर आज भी जारी रह सकता है। शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने व उष्ण लहर से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से आगामी तीन-चार दिन दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ तेज आंधी चल सकती है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इसी तरह मई के पहले सप्ताह में भी राज्य में कहीं-कहीं उष्ण लहर की परिस्थितियां दर्ज होने व दोपहर बाद आंधी चलने का अनुमान है।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री शर्मा की प्रदेशवासियों से अपील : जनगणना संवैधानिक दायित्व, इसे राष्ट्रीय कर्तव्य मानकर पूरा करें
- राजस्थान में जनगणना महाअभियान 16 मई से होगा शुरू
...
-
आमजन जनगणना अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लें : राज्यपाल बागडे
जयपुर, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड ...
-
बंगाल विधानसभा चुनाव में छिटपुट हिंसा के बीच एक बजे तक 61 प्रतिशत से अधिक मतदान
कोलकाता, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुना ...
