टीएमसी सांसद ने भाजपा पर उनकी कार पर हमला करने का आरोप लगाया, निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट
कोलकाता, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल के आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद मिताली बाग ने आरोप लगाया कि सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के दौरान जब वह पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली में जा रही थीं, तब हुगली जिले के गोगहाट में भाजपा के गुंडों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। भाजपा ने इस आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि बाग "नाटक" कर रही हैं और वास्तव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि कथित घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है और केंद्रीय बल घटनास्थल पर तैनात हैं।
बाग ने फेसबुक लाइव के दौरान रोते हुए आरोप लगाया कि जब उनका वाहन भाजपा उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के पास से गुजर रहा था, तब भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया, जिसकी वजह से खिड़कियों के शीशे टूट गए। खुद को एक दलित महिला बताते हुए आरामबाग की सांसद ने कहा कि वह अभिषेक बनर्जी की सभा में जा रही थीं, तभी भाजपा उम्मीदवार प्रशांत डिगर के कार्यालय के सामने लाठी लिए बैठे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर उनकी गाड़ी पर पथराव किया।
बाग ने बताया कि वह एमयूवी कार की आगे वाली सीट पर बैठी थीं और उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता पीछे बैठे थे। इस मामले पर सीईओ कार्यालय के अधिकारी ने कहा, "हमने सीसीटीवी रिपोर्ट मांगी है और सांसद के फेसबुक लाइव की भी जांच कर रहे हैं।" भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने दावा किया कि बाग पर कोई हमला नहीं हुआ, बल्कि टीएमसी समर्थकों ने भाजपा कार्यालय की ओर बढ़कर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं पर हमला किया और कई लोगों को घायल कर दिया। उन्होंने कहा, "ध्यान भटकाने के लिए बाग अब नाटक कर रही हैं।"
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
