जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया, कई डिजिटल उपकरण बरामद
श्रीनगर, शनिवार, 25 अप्रैल 2026। जम्मू कश्मीर पुलिस की 'काउंटर इंटेलिजेंस' शाखा ने शनिवार को आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में श्रीनगर सेंट्रल जेल में तलाशी ली, जिसमें विभिन्न डिजिटल संचार उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह मामला भारतीय दंड संहिता और गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जेल परिसर में संदिग्ध डिजिटल हस्ताक्षरों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना मिलने पर जेल प्रशासन के साथ समन्वय में तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, 'काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर' (सीआईके) के अधिकारियों ने तलाशी के दौरान विभिन्न डिजिटल संचार उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। उन्होंने बताया कि मामले में जांच के लिए बरामद की गई वस्तुओं को फॉरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष शाखा मामले में सुरक्षा चूक संबंधी जांच कर रही है, जिसकी वजह से उक्त वस्तुएं जेल परिसर में पहुंची। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल मददगारों और सहयोगियों की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
