राजस्थान विधानसभा परिसर में बम होने की सूचना अफवाह निकली: पुलिस

img

जयपुर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। राजस्थान विधानसभा को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने विधानसभा परिसर की गहन तलाशी ली लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दो सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब राजस्थान विधानसभा परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के अनुसार विधानसभा के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए धमकी भरे ईमेल में दोपहर के समय आत्मघाती हमले की चेतावनी दी गई थी। ईमेल में दावा किया गया था कि विस्फोटक बेल्ट पहने दो हमलावर यह धमाका करेंगे। ज्योति नगर की थाना प्रभारी संतरा मीणा ने बताया कि पुलिस की टीम, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते के साथ मौके पर पहुंची और विधानसभा परिसर की व्यापक तलाशी ली।

अधिकारी ने कहा, ''तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। हालांकि एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।'' अधिकारियों ने बताया कि 13 अप्रैल को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था जो बाद में अफवाह निकला। पुलिस ने बताया कि हाल के हफ्तों में जयपुर में विभिन्न स्थानों के लिए ऐसे कई धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इनमें अदालतें, सवाई मानसिंह स्टेडियम, मुख्यमंत्री कार्यालय, पासपोर्ट कार्यालय, डाकघर, और कुछ निजी स्कूल व अस्पताल जैसी जगह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अधिकारी ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और समूचे जयपुर में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement