मुथा बने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जोधपुर जिला अध्यक्ष
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के विस्तार क्रम में जोधपुर जिले में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए समिति के राष्ट्रीय सचिव शेख रईस अहमद ने सूर्यांश मुथा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही जिले में संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सूर्यांश मुथा ने कहा कि समिति का उद्देश्य देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने बताया कि आज के समय में पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं—चाहे वह सुरक्षा का विषय हो, कार्यस्थल पर दबाव हो या निष्पक्ष पत्रकारिता बनाए रखने का संघर्ष। ऐसे में संगठन पत्रकारों के लिए एक मजबूत सहारा बनेगा।
मुथा ने आगे कहा कि समिति पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनके लिए बीमा, प्रशिक्षण एवं कानूनी सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य करेगी, साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को समान रूप से मान्यता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन सरकार एवं संबंधित प्राधिकरणों के साथ समन्वय स्थापित कर पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करवाने का काम करेगा। इसके साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने की मांग को भी मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपना कार्य कर सकें।
मुथा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और इसकी निष्पक्षता व गुणवत्ता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले के सभी पत्रकारों से आह्वान किया कि वे संगठन से जुडक़र इसे और सशक्त बनाएं, ताकि पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।अंत में उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।
Similar Post
-
मुथा बने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जोधपुर जिला अध्यक्ष
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय पत्रक ...
-
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगी
जयपुर, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। राजस्थान में बालोतरा जिले की पचप ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने दी स्वीकृति
- कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 21 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक ला ...
