राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगी
जयपुर, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। राजस्थान में बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस रिफाइनरी का मंगलवार को उद्घाटन करने वाले हैं। रिफाइनरी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आग रिफाइनरी के 'क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट' में लगी। अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात को काबू करने के लिए आपातकालीन टीमों को लगाया गया है तथा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आज शाम करीब चार बजे रिफाइनरी का दौरा करने का कार्यक्रम है। अधिकारियों ने बताया कि अभी और जानकारी का इंतज़ार है एवं नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Similar Post
-
राज्य सभा निर्वाचन 2026 : डांगी ने नामांकन पत्र दाखिल किया
जयपुर, शुक्रवार, 05 जून 2026। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों ...
-
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन
राजसमंद, गुरुवार, 28 मई 2026। उपमुख्यमंत्री एवं राजसमंद प्रभार ...
-
राजस्थान में कई जगह धूल भरी आंधी व तेज हवाएं चलने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 22 मई 2026। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से बेहा ...
