राजस्थान सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' को हरी झंडी दिखायी
जयपुर, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार को यहां 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 'मेरा युवा भारत' के तत्वावधान में किया गया था। लगभग 1.5 किलोमीटर की यह दौड़ चांदपोल से शुरू हुई और बड़ी चौपड़ पर समाप्त हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं, छात्राओं, उद्यमियों व खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। इसे राजस्थान की मंत्री मंजू बाघमार और पूर्व विधायक अलका गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर कुसुम यादव और कई अन्य प्रमुख महिलाएं भी उपस्थित थीं। इस दौड़ में में राष्ट्रमंडल खेल 2022 की कांस्य पदक विजेता पूजा सिहाग और 'वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025' की स्वर्ण पदक विजेता कचनार चौधरी ने भी भाग लिया। 'मेरा युवा भारत' के राज्य निदेशक देवेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य 'फिट इंडिया' के संदेश को बढ़ावा देना और साथ ही राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को उजागर करना था।
Similar Post
-
विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड एक एवं दो में 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारम्भ
- विधायक कोष से सड़क निर्माण एवं टीन शेड निर्माण कार्य होंगे< ...
-
अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीनों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। अजमेर शरीफ दरगाह में दर्शन के लिए ...
-
जयपुर में 80 से अधिक मकानों और दुकानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, लोगों ने किया विरोध
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश क ...
