बार बार बम धमकियां मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष को जेड श्रेणी की सुरक्षा
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। दिल्ली विधानसभा को बार-बार बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। दिल्ली विधानसभा सचिवालय के एक बयान में कहा है कि बजट सत्र के बाद से बम संबंधी धमकियां आने और हाल में विधानसभा की सुरक्षा में चूक के बाद, अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड श्रेणी का कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष के कार्यालय को 23 मार्च को शुरू हुए बजट सत्र के बाद से लगभग छह. सात धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इसके बाद यह कदम उठाया गया है।
इसके अलावा हाल में एक शख्स अपनी कार से विधानसभा गेट नंबर दो पर लगे अवरोधक तोड़ते हुए परिसर में घुस गया था और वहां अध्यक्ष के कार्यालय के पास गुलदस्ता और माला रखकर वापस लौट गया। नई जेड श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था के तहत, गुप्ता को एक विशेष टीम द्वारा चौबीसों घंटे व सातों दिन सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्नत सुरक्षा उपायों में एक समर्पित एस्कॉर्ट कार भी शामिल है जो हर समय उनके साथ रहेगी। बयान में कहा गया है कि विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा करने की प्रक्रिया जारी है।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
