जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर इसके छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 13 किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में चलाए गए कई अभियानों में बड़ी सफलता मिली है, जिसके तहत पांच मामले दर्ज किए गए, मादक पदार्थ का धंधा करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर पुलिस थाना श्रीगुफवारा की टीम ने दचीगाम श्रीगुफवारा निवासी निसार अहमद नदाफ के घर पर छापा मारा, जहां से लगभग दो किलोग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। एक अन्य मामले में, शक्रस श्रीगुफवारा में जांच के दौरान आदिल अहमद मोची (बद्रू निवासी) को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से भी लगभग दो किलोग्राम चरस जैसा पदार्थ मिला। इसी तरह पथनू क्रॉसिंग, श्रीगुफवारा में पुलिस ने चतरासू निवासी आकिब रमज़ान राठेर को पकड़ा और उसके पास से लगभग दो किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया।
एक अन्य कार्रवाई में, पुलिस ने इक़बाल मार्केट, मिल मोड़ के पास एक ऑटो को रोका, जिसमें चालक तथा दो यात्रियों... जावेद अहमद डंडरू और माजिद अकरम मलिक को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लगभग 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जावेद अहमद डंडरू पंडितपोरा अंचिदोरा में रहता है और माजिद अकरम मलिक अनंतनाग के न्यू काज़ीबाग का निवासी है। पुलिस ने के.वी. पोरा मारहामा में एक व्यक्ति सब्ज़ार अहमद राठेर (वाघामा राठेर मोहल्ला निवासी) को गिरफ्तार किया, जिसके बैग से लगभग 7.854 किलोग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य मंत्री से सूती धागे के निर्यात को नियंत्रित करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य म ...
-
दिल्ली की अदालत ने लालकिला विस्फोट मामले में एनआईए के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ...
-
जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, रिकॉर्ड के आधार पर 58 लाख प्रमाणपत्र देने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 29 अगस्त 2026। आरक्षण कार्यकर्ता मन ...
