दिल्ली के लोक नायक भवन को बम धमकी, इमारत खाली कराई गई
नई दिल्ली, बुधवार, 15 अप्रैल 2026। दिल्ली स्थित लोक नायक भवन को बुधवार को ईमेल के जरिए बम संबंधी मिली जिसके बाद परिसर को खाली कराया गया और कई आपात दलों को तैनात किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर धमकी से संबंधित सूचना उसे दी गई जिसके बाद दमकल की एक टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस ने कहा कि उसने भी अपनी टीम भेजी है जिसमें श्वान और बम निरोधक दस्ते शामिल हैं जो इमारत की अच्छी तरह से तलाशी ले रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा, '' अबतक की खोज में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।" उन्होंने कहा तलाशी अब भी जारी है। पुलिस ने कहा कि अधिकारी इसका बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया है और इसे भेजने वाले की पहचान करने की भी कोशिश कर रहे हैं। लोक नायक भवन में सरकार के कई कार्यालय हैं।
Similar Post
-
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
-
हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: आयुध कारखाने की मुहर वाले हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। दिल्ली में रोहिणी जिले के वि ...
-
पड़ोसी राज्य केरल में खनिजों के परिवहन पर प्रतिबंध जारी रहेगा : तमिलनाडु के मंत्री
तेनकासी (तमिलनाडु), बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के पर्याव ...
