वेदांता पावर प्लांट में मृतकों की संख्या 17 हुई, मृतकों के नाम जारी
सक्ती, बुधवार, 15 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है। प्रशासन ने सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में मंगलवार को बाॅयलर में हुए विस्फोट में मारे गये लोगों की पहचान कर उनकी सूची जारी कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में पांच पश्चिम बंगाल, तीन झारखंड, दो बिहार, दो उत्तर प्रदेश, और पांच छत्तीसगढ़ (तीन सक्ती, एक जांजगीर और एक रायगढ़ जिले) के निवासी हैं। मृतकों के नाम रितेश कुमार, अमृत लाल पटेल, ठंडाराम लहरे, तरुण कुमार ओझा, अक़ीब खान, सुशांता जाना, अब्दुल करीम, उदब सिंह यादव, शेख सैफुदिन, पप्पू कुमार, अशोक परहिया, मानस गिरी, बृजेश कुमार, रामेश्वर महिलांगे, कार्तिक महतो, नदीम मन्सारी ,और शिबनाथ मुर्बु हैं। घटना के बाद जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर लगातार कार्य कर रहे हैं। घायलों का उपचार नजदीकी अस्पतालों में जारी है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
Similar Post
-
दिल्ली सरकार ने समयबद्ध सेवा को कानूनी अधिकार बनाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी
नई दिल्ली, बुधवार, 15 जुलाई 2026। दिल्ली सरकार ने नागरिकों को सर ...
-
सड़क हादसे के पीड़ित व्यक्ति के परिवार को 25.71 लाख मुआवजा दिया जाए: न्यायाधिकरण
ठाणे, बुधवार, 15 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे के मोटर दुर्घटन ...
-
मुंबई में 'कोस्टल रोड' पर सुरंग में एक कार में आग लगी, कोई हताहत नहीं
मुंबई, बुधवार, 15 जुलाई 2026। मुंबई में 'कोस्टल रोड' की सुरंग क ...
