दिल्ली विधानसभा को मिली बम की धमकी
नई दिल्ली, सोमवार, 13 अप्रैल 2026। दिल्ली विधानसभा को सोमवार को ईमेल के जरिए बम रखे होने की धमकी मिली जिसके बाद कई सुरक्षा एजेंसियों के कर्मी तुरंत परिसर में पहुंच गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। विधानसभा अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, खोजी श्वान दस्ते और दमकल कर्मियों की टीमें परिसर पहुंचीं। सूत्रों के अनुसार, परिसर की गहन तलाशी ली गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्थिति नियंत्रण में है।" उन्होंने बताया कि ईमेल कहां से भेजा गया है इसकी जांच की जा रही है।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
