प. बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 12 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवायी करने वाला है। उच्चतम न्यायालय की 13 अप्रैल की कार्यसूची के अनुसार, इन याचिकाओं पर सुनवाई प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ द्वारा की जाएगी। उच्चतम न्यायालय ने 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को 'फ्रीज' करने को चुनौती देने वाली लंबित याचिकाओं के साथ-साथ एक नयी याचिका पर 13 अप्रैल को सुनवाई करने पर सहमति जतायी थी।
निर्वाचन आयोग ने पहले चरण में मतदान वाली विधानसभा सीट के लिए नौ अप्रैल को मतदाता सूचियों को उन्हें अंतिम रूप देने के साथ ही उन्हें 'फ्रीज' कर दिया था। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे और मतों की गिनती चार मई को होगी। मतदाता सूचियों को 'फ्रीज' करने का मतलब है कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है, उन्हें इस विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा सकता। पीठ पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एसआईआर कवायद में लगे सात न्यायिक अधिकारियों के 'घेराव' से संबंधित स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई भी सोमवार को करेगी।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
