अंता नगरपालिका के सहायक अभियंता से 3.70 लाख रुपये की नकदी बरामद
जयपुर, शनिवार, 11 अप्रैल 2026। राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को करौली जिले में एक नगरपालिका के सहायक अभियंता से 3.70 लाख रुपये की नकदी बरामद की। एसीबी ने यह जानकारी दी। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी महेंद्र सिंह बारां जिले की अंता नगरपालिका में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं। महानिदेशक ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी महेन्द्र बड़ी मात्रा में अवैध राशि एकत्रित कर शुकवार शाम या शनिवार सुबह अपने घर हिण्डौन सिटी जायेगा। आरोपी को हिण्डौन सिटी के पास जांच अभियान के दौरान रोका गया। टीम ने जांच की और आरोपी के पास से 3.70 लाख रुपये बरामद किए। उन्होंने बताया कि आरोपी से जब नकदी के बारे में पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज नहीं मिला। एसीबी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत विस्तृत जांच की जाएगी।
Similar Post
-
स्टालिन ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया, कहा- ‘असहमति अपराध नहीं’
चेन्नई, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच ज ...
-
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली वीसी
जयपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजे ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पु ...
