ट्रेलर ने तंबू में सो रहे मजदूरों को कुचला, तीन की मौत
जयपुर, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रेलर ने तंबू में सो रहे मजदूरों को कुचल दिया जिससे दो नाबालिग लड़कियों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा गुड़ा गौड़जी थाना क्षेत्र अंतर्गत नांगली निर्वाण गांव में हुआ, जहां दो परिवारों के सदस्य कार्यस्थल पर तंबू लगा कर सो रहे थे। पुलिस के अनुसार, ट्रेलर ने सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 13 वर्षीय प्रियंका और 14 वर्षीय मौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। 22 वर्षीय महिला, छोटकी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Similar Post
-
राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके ...
-
जोधपुर में 'पैसिफिक मैनेजमेंट' का भव्य सेमिनार संपन्न
जोधपुर, सोमवार, 27 जुलाई 2026। पैसिफिक मैनेजमेंट द्वारा जोधप ...
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
