अरुणाचल के मेचुका में याक संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम शुरू
ईटानग, शनिवार, 04 अप्रैल 2026। अरुणाचल प्रदेश के सुदूर मेचुका क्षेत्र में सरकार ने पारंपरिक पशुपालन को पुनर्जीवित करने और जनजातीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से 'याक संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम' शुरू किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शी योमी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में याक आधारित आय बहाल करने के लिए किसानों के बीच छह याक (चार मादा और दो नर) वितरित किए गए। इन इलाकों में पिछले कुछ वर्षों में याक की संख्या में गिरावट आई है।
अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 45 किसानों को वैज्ञानिक तरीके से याक पालन पर जागरूक किया गया। साथ ही, उत्पादकता बढ़ाने और इस प्रयास को दीर्घकालिक बनाने के लिए 'अनुसूचित जनजाति घटक' (एसटीसी) के तहत सहायता भी प्रदान की गई। यह अभियान दिरंग स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय याक अनुसंधान केंद्र द्वारा इसके निदेशक मिहिर सरकार के नेतृत्व में 'जोमलो मोंगकु मिथुन फार्मर्स फेडरेशन' (जेएमएमएफएफ) और राज्य पशुपालन विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है।
Similar Post
-
पुरी में जगन्नाथ मंदिर प्रशासन बनाएगा नया अतिथि गृह
पुरी (ओडिशा), शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशास ...
-
संसदीय समितियों का पुनर्गठन, तृणमूल ने दो की अध्यक्षता गंवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ...
-
आईआरसीटीसी होटल घोटाला: लालू, आठ अन्य के खिलाफ आरोप तय करने की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार ...
