पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी
कोलकाता, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी। कोलकाता गजट में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार दूसरे चरण के लिए कुल 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। उम्मीदवार नौ अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं नामांकन वापस लेने के लिए तिथि 13 अप्रैल है। आयोग के अनुसार सभी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम सात बजे तक चलेगा। यह समय सभी सीटों पर समान रूप से लागू रहेगा। दोनों चरणों की मतगणना छह मई को होगी।
दूसरे चरण में राज्य के अनेक महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है, जिसमें नदिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, हावड़ा, हुगली और बर्धमान जैसे प्रमुख जिलों की सीटें शामिल हैं। भवानीपुर, टॉलीगंज और बेहाला जैसी कोलकाता की चर्चित सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होना है। अधिसूचना में राज्य के राज्यपाल ने सभी विधानसभा के नागरिकों से मतदान में भाग लेने और अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने का आह्वान किया है। साथ ही यह भी घोषणा की गयी है कि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल सात मई तक होगा, जिसके बाद यह स्वतः ही भंग हो जाएगी।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
