मोदी तीन अप्रैल को पुड्डुचेरी, चार अप्रैल को तमिलनाडु में करेंगे चुनाव प्रचार

img

चेन्नई, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन और चार अप्रैल को तमिलनाडु और पुड्डुचेरी का दौरा करेंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। गौरतलब है तमिलनाडु में 23 अप्रैल को और पुड्डुचेरी में नौ अप्रैल को मतदान होने हैं। श्री मोदी शुक्रवार को अपराह्न में चेन्नई पहुँचेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से पुड्डुचेरी के लिए रवाना होंगे, जहाँ वे एक रोड शो करेंगे। श्री मोदी तीन अप्रैल को अपराह्न करीब तीन बजे यहाँ अजंता सिग्नल जंक्शन से अन्ना स्क्वायर तक होने वाले दो किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे। 

ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि वह पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी)-नीत राजग उम्मीदवारों के समर्थन में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। राजग में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्ना द्रमुक) और एलजेकी शामिल हैं। पुलिस विभाग के सुझावों पर, जिला कलेक्टर कुलोथुंगन ने पूरे पुड्डुचेरी क्षेत्र को 'ड्रोन-मुक्त' क्षेत्र घोषित कर दिया है। ड्रोन या गुब्बारों का उपयोग करके तस्वीरें या वीडियो बनाना प्रतिबंधित कर दिया गया है और इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।

मोदी तीन अप्रैल की शाम को चेन्नई लौट आएंगे और चुनाव से पहले अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री चार अप्रैल को मायलापुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। इस सीट से भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पुड्डुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन चुनाव लड़ रही हैं। श्री मोदी अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले राजग उम्मीदवारों के समर्थन में एक रोड शो भी कर सकते हैं। इस गठबंधन में भाजपा, एएमएमके , पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अंबुमणि का पीएमके समूह, पूर्व केंद्रीय जहाजरानी मंत्री जी.के. वासन की टीएमसी और अन्य छोटे दल शामिल हैं। प्रधानमंत्री अपने सभी कार्यक्रम समाप्त करने के बाद चुनाव प्रचार के अगले चरण के लिए केरल रवाना हो सकते हैं। श्री मोदी के दौरे को देखते हुए तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement