मुखर्जी नगर में इमारत में आग लगी, छह लोगों को बचाया गया, एक घायल
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लग गयी, जिससे इस घटना के बाद छह लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि, इसमें एक व्यक्ति झुलस गया है। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात राणा नगर इलाके में बत्रा सिनेमा के पीछे हुई। अधिकारी ने बताया, आग घरेलू सामानों और दस्तावेजों में लगी और इमारत की कई मंजिलों में फैल गयी। उन्होंने बताया कि रात करीब 9.43 बजे आग लगने की सूचना मिली और बताया गया कि कुछ लोग ऊपरी मंजिलों पर फंसे हुए हैं। इसके बाद दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। इमारत में ‘स्टिल्ट पार्किंग’ और उसके ऊपर तीन मंजिलें हैं।
बचाव अभियान के दौरान, दमकलकर्मियों ने इमारत की तीसरी मंजिल से छह लोगों को बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि पवन कुमार नामक एक व्यक्ति 25-30 फीसदी तक झुलस गया है और उसे बाबू जगजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उनके मुताबिक, इमारत में रहने वाले अन्य लोग सुरक्षित हैं। आग से इमारत की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर रखे घरेलू सामान जल गये हैं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने तथा बचाव का अभियान रविवार देर रात तक चला।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
