अहमदाबाद के बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
अहमदाबाद, गुरुवार, 26 मार्च 2026। अहमदाबाद के शेला इलाके में स्थित बहुमंजिला आवासीय इमारत ‘स्काईसिटी रिवेरा एलीट’ की तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसे के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल और उससे ऊपर के फ्लैट के सभी निवासियों को समय रहते सुरक्षित रूप से छत पर पहुंचा दिया गया। अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फ्लैट में लकड़ी का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई जिससे सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया।
अधिकारी के अनुसार, तीसरी मंजिल पर जिस फ्लैट में आग लगी उसके आस पास के दो फ्लैट भी आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। खड़िया ने बताया, ‘‘बोपल, थलतेज और प्रह्लादनगर अग्निशमन केंद्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। एक टीम ने आग बुझाने का काम किया और दूसरी टीम ने तीसरी से ऊपरी मंजिल तक सभी प्रभावित निवासियों को सुरक्षित छत पर पहुंचाया।’’ उन्होंने कहा कि आग पर लगभग ढाई घंटे बाद काबू पा लिया गया और फिर निवासियों को अपने-अपने फ्लैट में लौटने की अनुमति दे दी गई।
Similar Post
-
उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी
देहरादून, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। उत्तराखंड में सामने आए एमबीब ...
-
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस् ...
-
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, अगले दो हफ्तों में नया नोटिस देगा इंडी गठबंधन
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज् ...
