राजस्थान में सप्ताहांत आंधी और बारिश का अनुमान

img

जयपुर, बुधवार, 25 मार्च 2026। मौसम विभाग ने एक नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इस सप्ताहांत राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश और आंधी का अनुमान व्यक्त किया है। राज्य में हालांकि अभी दो तीन दिन मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में आगामी दो-तीन दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि 26-27 मार्च को सीमावर्ती क्षेत्रों और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28-30 मार्च को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होगा जिससे तेज आंधी और बारिश आ सकती है।

केंद्र के अनुसार इसी तरह 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। जबकि इस विक्षोभ का सबसे अधिक असर 29-30 मार्च को रहेगा और जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बुधवार सुबह तक पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement