जम्मू कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया
सांबा (जम्मू-कश्मीर), बुधवार, 25 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने रामगढ़ सेक्टर में सीमा चौकी ‘भल्लर’ के सामने पाकिस्तान के एक एक बुजुर्ग नागरिक की संदिग्ध हरकत देखी और सीमा में घुसने का प्रयास करने पर उसे चेतावनी दी। अधिकारियों के अनुसार, जवानों की चेतावनी पर व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर दिया, हालांकि, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उसने अनजाने में सीमा पार की थी। उन्होंने कहा कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे जल्द ही वापस भेजा जाएगा।
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
