राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई हिस्सों में बारिश
जयपुर, सोमवार, 23 मार्च 2026। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र का कहना है कि आज सोमवार को भी राज्य में कई जगह बारिश हो सकती है। इसके अनुसार सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य में कहीं–कहीं हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक 9.0 मिलीमीटर बारिश भादरा (हनुमानगढ़) में दर्ज की गयी। राज्य की राजधानी जयपुर में सोमवार तड़के से ही अनेक इलाकों में बूंदाबांदी होने, बादल छाए रहने व हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई।
आईएमडी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश होगी तथा शेष अधिकांश भागों में आगामी दो-तीन दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं आगामी दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाए रहने व 26-27 मार्च को राज्य के पूर्वी तथा उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसी तरह एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 28-31 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा। इसके असर से भी आंधी-बारिश के आसार बन रहे हैं।
Similar Post
-
राजस्थान के रणथंभौर में घूम रहे चीते को वापस मध्यप्रदेश भेजा गया
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। राजस्थान के रणथंभौर बाघ संरक्षित क ...
-
सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन&nb ...
-
ग्राम धनौरा में प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया पैदल भ्रमण
- घर-घर जाकर किया जनसंवाद, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
