पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, सोमवार, 23 मार्च 2026। पंजाब पुलिस की अमृतसर में स्थित काउंटर-इंटेलिजेंस इकाई ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्तियों के संबंध पाकिस्तान में एक तस्कर और विदेश में मौजूद एक सरगना से जुड़े हैं, जो सीमा पार से खेप भेजने की साजिश रच रहे थे। डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी
देहरादून, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। उत्तराखंड में सामने आए एमबीब ...
-
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस् ...
-
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, अगले दो हफ्तों में नया नोटिस देगा इंडी गठबंधन
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज् ...
