ओडिशा: भुवनेश्वर के एक बाजार में आग लगी
भुवनेश्वर, गुरुवार, 20 मार्च 2026। ओडिशा के भुवनेश्वर में शुक्रवार सुबह एक बाजार परिसर में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले एक व्यापारी ने देखी, जिसने सुबह करीब 10 बजे सीआरपी स्क्वायर इलाके में स्थित बाजार में अपनी दुकान के अंदर धुआं भरा पाया। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने पहली मंजिल की खिड़कियां तोड़ीं और आग बुझाने के लिए पानी का छिड़काव किया। इमारत में घना धुआं भरा होने के कारण, दमकलकर्मी ऑक्सीजन की सहायता से परिसर में दाखिल हुए। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े और किताबें बेचने वाली दुकानों सहित कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने या मौत होने की कोई खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी मनोरंजन राउत ने पत्रकारों को बताया, "आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि धुआं अभी भी मौजूद है। नुकसान का आकलन किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
