राज्‍यपाल को स्‍पीकर ने 'संसदीय संस्‍कृति का उत्‍कर्ष- नवाचारों के दो वर्ष' पुस्‍तक भेंट की

img

जयपुर, गुरुवार, 19 मार्च 2026। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को प्रात: लोक भवन पहुँचकर राज्‍यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शिष्‍टाचार मुलाकात की। श्री देवनानी ने राज्‍यपाल को भारतीय नव वर्ष नवसंवत्‍सर, नवरात्र पर्व और राजस्‍थान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री देवनानी ने राज्‍यपाल को पुष्‍प गुच्‍छ और नव वर्ष का शुभकामना कार्ड भी भेंट किया।

राज्‍यपाल ने श्री देवनानी को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से किया विभूषित-

कुलाधिपति एवं राज्‍यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गुरूवार को लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से विभूषित किया। श्री देवनानी को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा व समाज के लिए किये गये बेहतरीन नवाचारों हेतु यह उपाधि प्रदान की गई है। राज्‍यपाल ने श्री देवनानी को उपाधि के लिए बधाई दी। उल्‍लेखनीय है कि श्री देवनानी को बीकानेर में बीकानेर तकनीकी विश्‍वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में कुलगुरू द्वारा विद्या वाचस्‍पति की मानद उपाधि प्रदान की गई थी।

देवनानी पहले स्‍पीकर, जिन्‍हें मिली विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि-

राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी देश के विधान मण्‍डलों में कदाचित पहले स्‍पीकर हैं, जिन्‍हें शिक्षा व समाज के क्षेत्र में उत्‍कर्ष नवाचारों के लिए विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से विभूषित किया गया है।      श्री देवनानी ने शिक्षा और समाज के लिए अनेक नवाचार किये हैं। श्री देवनानी ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान स्कूली पाठ्यक्रम से 'अकबर महान'  के संदर्भों को हटाने की पहल की थी। उन्होंने इतिहास में अकबर के बजाय महाराणा प्रताप को 'महान' बताने और स्थानीय नायकों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया था और पाठयक्रम में बदलाव किया था। श्री देवनानी ने स्‍पीकर पद पर रहते हुए संसदीय संस्‍कृति के उत्‍कर्ष के लिए भी अनेक नवाचार किये हैं।

संसदीय संस्‍कृति का उत्‍कर्ष- नवाचारों के दो वर्ष पुस्‍तक भेंट- 

राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को राज्‍यपाल को लोक भवन में विधान सभा अध्‍यक्ष पद के अपने दो वर्ष के कार्यकाल में राजस्‍थान विधान सभा में किये गये नवाचारों पर आधारित प्रकाशन संसदीय संस्‍कृति का उत्‍कर्ष – नवाचारों के दो वर्ष की प्रति भेंट की। नवाचारों पर आधारित संसदीय संस्‍कृति के उत्‍कर्ष हेतु किये गये प्रयासों की राज्‍यपाल ने सराहना की और श्री देवनानी को बधाई दी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement