'जल जीवन मिशन 2.0' के तहत एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान
जयपुर, बुधवार, 18 मार्च 2026। राजस्थान ने ‘हर घर जल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत नई गाइडलाइन्स के अनुसार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू करने वाले देश के पहले राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह एमओयू केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल की गरिमामय उपस्थिति में मंगलवार को जल शक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली में हस्ताक्षरित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया था। वहां से अनुमति मिलने के बाद यह एमओयू साइन किया गया है। यह एमओयू राज्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
केंद्र-राज्य में समन्वय से मिशन को मिलेगी गति —
प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस पहल के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे विशेष रूप से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और दैनिक जीवन अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के विस्तारित स्वरूप को स्वीकृति मिलने के बाद मिशन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। यह एमओयू प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ एवं नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सेवा गुणवत्ता में सुधार, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति तथा पारदर्शिता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना, जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अखिल अरोड़ा सहित अन्य केन्द्रीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Similar Post
-
राष्ट्रपति मुर्मू की मथुरा यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के आवागमन पर पाबंदी
मथुरा/अयोध्या (उप्र), बुधवार, 18 मार्च 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी ...
-
संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मार्च 2026। कांग्रेस ने कर्मचारी पेंशन यो ...
-
महिलाएं अपनी अंतर्निहित शक्ति का उपयोग राष्ट्र विकास में करें- राज्यपाल
- आईआईएस यूनिवर्सिटी का ग्यारहवां दीक्षांत समारोह
- ...
