राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश
- इस हफ्ते नया विक्षोभ सक्रिय होगा
जयपुर, सोमवार, 16 मार्च 2026। राजस्थान के कुछ भागों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश होने से तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। यहां मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस सप्ताह सक्रिय होगा जिसके असर से कहीं-कहीं बारिश होने एवं आंधी चलने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में भी राज्य के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हुई, फलस्वरूप पारा दो-चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मौसम केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान चित्तौडगढ़ में 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 11.7 डिग्री दर्ज किया गया।
उसका कहना है कि 16-17 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है जबकि 18-21 मार्च के दौरान एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के फलस्वरूप कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने एवं बारिश होने की संभावना है। केंद्र ने कहा कि 18 मार्च को जोधपुर एवं बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश होने तथा शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। उसने कहा कि 19-20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर एवं कोटा संभागों के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने एवं बारिश होने की संभावना है।
Similar Post
-
विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड एक एवं दो में 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारम्भ
- विधायक कोष से सड़क निर्माण एवं टीन शेड निर्माण कार्य होंगे< ...
-
अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीनों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। अजमेर शरीफ दरगाह में दर्शन के लिए ...
-
जयपुर में 80 से अधिक मकानों और दुकानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, लोगों ने किया विरोध
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश क ...
