कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया: सेना
श्रीनगर, रविवार, 15 मार्च 2026। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने कल रात घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया और इस ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। कश्मीर क्षेत्र में इस वर्ष नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की यह पहली कोशिश थी, जिसे शनिवार की रात उरी सेक्टर के बुछार इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर नाकाम कर दिया गया। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ''एक्स'' पर बताया कि ''डिग्गी 2 उरी'' नाम का यह ऑपरेशन अभी भी जारी है।
सेना ने कहा, ''पुलिस से घुसपैठ की कोशिश के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार की रात उरी सेक्टर के बुछार इलाके में एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया। चौकस जवानों ने झाड़ियों में एक आतंकवादी की संदिग्ध हलचल देखी। घात लगाकर आतंकवादी को ललकारा गया, जिसके जवाब में उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। सेना ने बताया कि मौके से एक राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
