रसोई गैस की कमी मोदी की कूटनीतिक विफलता: खरगे

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 12 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कूटनीतिक रूप से विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश रसोई गैस की कमी के संकट से जूझ रहा है और श्री मोदी अपनी सरकार की इस विफलता पर ध्यान देने की बजाय चुनावी दौरों में व्यस्त हैं। खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में गुरुवार को कहा, ''जब देश भारी संकट से जूझ रहा होता है तो प्रधानमंत्री मोदी जी चुनावी दौरों में मशगूल होते हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में एलपीजी की भारी कमी है और लोग कतारों में खड़े हैं। कितने सारे छोटे-बड़े उद्योग भाजपा की विफलता का ख़ामियाज़ा भुगतने पर मजबूर हैं। पर सरकार के पास केवल झूठे दावे के अलावा कोई जवाब नहीं। खरगे ने एलपीजी संकट को सरकार की कूटनीतिक विफलता बताया और कहा ''कूटनीति की विफलता'' गंभीर मुद्दा है और ऊर्जा प्रबंधन की नाकामी का नतीजा आज देश की 140 करोड़ जनता भुगत रही है। उन्होंने श्री मोदी को संबोधित करते हुए लिखा ''नरेन्द्र मोदी जी, बहुत हुई 'मन की बात' जरा संसद में आकर करिये 'मुद्दे की बात'।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement