अदालत ने लाल किला विस्फोट मामले में दो आरोपियों की हिरासत बढ़ाई
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च 2026। दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला के निकट विस्फोट की साजिश में कथित तौर पर शामिल दो आतंकियों की हिरासत में पूछताछ की अवधि बुधवार को पांच दिनों के लिए बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश पीतांबर दत्त ने बंद कमरे में सुनवाई के बाद जमीर अहमद अहनगर और तुफैल अहमद भट की एनआईए हिरासत बढ़ा दी। जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल के अहनगर और श्रीनगर के भट को दिल्ली बम विस्फोट से संबंधित साजिश में संलिप्तता के आरोप में फरवरी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 25 फरवरी को 10 दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा गया, जिसके बाद छह मार्च को उनकी हिरासत में पूछताछ की अवधि पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई। मंगलवार को एनआईए ने उनके रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। आतंकवाद रोधी एजेंसी ने इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था खत्म, अपराधियों को मिल रहा सरकार का संरक्षण: तेजस्वी यादव
पटना, शनिवार, 12 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ...
-
जरांगे ने 19 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा की
जालना (महाराष्ट्र), शनिवार, 12 सितंबर 2026। कार्यकर्ता मनोज जरा ...
-
आप-जीएफपी के संयुक्त होर्डिंग से केजरीवाल के गोवा दौरे से पहले गठबंधन की अटकलें तेज
पणजी, शनिवार, 12 सितंबर 2026। गोवा के राजमार्गों पर शनिवार को आम ...
