रक्षा मंत्री ने जारी किया 'दृष्टिकोण पत्र-2047'
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण पत्र जारी किया, जिसमें भारतीय सेना को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक रणनीतिक सुधार, दक्षता बढ़ाने के उपाय और संगठनात्मक परिवर्तन की एक श्रृंखला की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। यह दृष्टिकोण पत्र भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के आठ महीने बाद जारी किया गया। पिछले साल सात से 10 मई के बीच हुए इस संघर्ष के बाद, सेना के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) से कहा गया कि वे इस संघर्ष से मिले अनुभव का लाभ उठाने के लिए काम करें। इस संघर्ष के बाद, तीनों सेनाओं को इससे मिले अनुभव पर काम करने के लिए कहा गया था। 'रक्षा बल दृष्टिकोण 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना की रूप रेखा' में सेना को एक एकीकृत, बहु-क्षेत्रीय और सतर्क बल में बदलने की परिकल्पना की गई है, जो विरोधियों को रोकने और किसी भी संघर्ष का प्रभावी ढंग से जवाब देने में सक्षम हो।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
