प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, रविवार, 08 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली मेट्रो के दो नये कॉरिडोर का उद्घाटन किया तथा तीन मेट्रो लाइन की आधारशिला रखी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के कई महत्वपूर्ण स्थानों को सीधी संपर्क सुविधा मिल सकेगी। मोदी ने केंद्र सरकार की 'जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन' (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना के तहत भी 15,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सभी परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 33,500 करोड़ रुपये है। मोदी ने पिंक लाइन के 12.3 किलोमीटर लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन के 9.9 किलोमीटर लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इन कॉरिडोर से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क समेत दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विस्तार योजना के चरण 5-ए के तहत तीन नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला भी रखी जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.1 किलोमीटर होगी। इसमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, एयरोसिटी-इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल-1 कॉरिडोर और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं, जिनसे मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नोएडा और हवाई अड्डे के बीच संपर्क सुविधा में सुधार होगा।
Similar Post
-
राजस्थान: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायकों का बहिर्गमन
जयपुर, मंगलवार, 10 मार्च 2026। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को ...
-
विनम्रता और संयम के साथ अपने अधिकार का प्रयोग करें आयकर अधिकारी : राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
राजस्थान में स्वास्थ्य बीमा योजना में किए गए बदलावों के कारण अव्यवस्था पैदा हुई: गहलोत
जयपुर, मंगलवार, 10 मार्च 2026। राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक ...
