राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक
जयपुर, गुरुवार, 05 मार्च 2026। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को अभी से तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार इस समय राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इसने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है।
केंद्र के अनुसार वर्तमान में गुजरात और उससे सटे अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रतिचक्रवाती तंत्र बना हुआ है जिसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसने कहा कि राज्य में अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में आठ से 10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की पूरी संभावना है।
Similar Post
-
विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड एक एवं दो में 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारम्भ
- विधायक कोष से सड़क निर्माण एवं टीन शेड निर्माण कार्य होंगे< ...
-
अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीनों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। अजमेर शरीफ दरगाह में दर्शन के लिए ...
-
जयपुर में 80 से अधिक मकानों और दुकानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, लोगों ने किया विरोध
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश क ...
