गुणावगुण व बजट के आधार पर खुलेंगे आयुष चिकित्सालय – उप मुख्यमंत्री
जयपुर, बुधवार, 25 फरवरी 2026। उप मुख्यमंत्री एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि आयुष नीति 2021 के अनुसार ब्लॉक मुख्यालयों पर आयुष चिकित्सालय गुणावगुण के आधार पर चरणबद्ध रूप से खोलने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार आवश्यकता और संसाधनों की उपलब्धता को देखते हुए भविष्य में नए चिकित्सालय खोले जाएंगे। आयुर्वेद मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री धर्मपाल के पूरक प्रश्नों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि खेतड़ी में वर्तमान में संचालित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय भामाशाह द्वारा निर्मित भवन में संचालित है। यह भवन विभाग के स्वामित्व में नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भूमि आवंटन, गुणावगुण के आकलन तथा बजट की उपलब्धता के आधार पर चिकित्सालय के लिए नए भवन के निर्माण के लिए विचार किया जाएगा। इससे पहले मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में आयुर्वेद मंत्री ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में वर्तमान में 18 आयुर्वेद औषधालय संचालित हो रहे हैं।
Similar Post
-
विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड एक एवं दो में 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारम्भ
- विधायक कोष से सड़क निर्माण एवं टीन शेड निर्माण कार्य होंगे< ...
-
अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीनों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। अजमेर शरीफ दरगाह में दर्शन के लिए ...
-
जयपुर में 80 से अधिक मकानों और दुकानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, लोगों ने किया विरोध
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश क ...
